महिला के सकुशल मिल जाने पर परिजनों पुलिस का आभार व्यक्त किया

महिला के सकुशल मिल जाने पर परिजनों पुलिस का आभार व्यक्त किया

(संवाददाता Uk sahara)

हरिद्वार। दिनांक 10 जुलाई रात्रि में जगजीतपुर क्षेत्र से एक महिला निवासी बरमपुरी कॉलोनी गीता भवन के पास कोतवाली नगर हरिद्वार जगजीतपुर क्षेत्र बदहवास हालत में पाई गई थी तथा थाना कनखल पर सूचना प्राप्त होने पर उक्त महिला को थाने पर लाया गया तथा उसके परिजनों के संबंध में उससे पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान अपने परिजनों के बारे में ना बता पाने के कारण थाना कार्यालय में उक्त महिला को बैठाया गया।

तत्पश्चात आज दिनांक 11 जुलाई को महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा व अजिता पवार द्वारा महिला के परिजनों के संबंध में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र हर की पौड़ी को जानकारी मिली | महिला को उसकी माता को सुपुर्द किया गया । महिला के सकुशल मिल जाने पर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का हार्दिक आभार प्रकट किया गया तथा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *