Mon. Jun 9th, 2025

75 शहरों से आने पर 21 दिन क्वारंटाइन

दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे 75 कोरोना संवेदनशील शहरों से आने वाले यात्रियों को अब सात दिन सरकार क्वारंटाइन और 14 दिन होम क्वारंटाइन पर अनिवार्य रहना पड़ेगा। राज्य सरकार ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। 

मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने सचिवालय मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में ये जानकारी दी। मुख्य सचिव ने बताया कि इन देश के हाई लोड वाले 75 शहरों से आने वालों को लेकर सरकार ने ये अहम निर्णय लिया। किसी भी तरह से प्रदेश में आने वाले ऐसे लोगों के लिए ये व्यवस्था होगी। जिसके तहत उन्हें सरकारी या पेड क्वारंटाइन का विकल्प मिलेगा। यानी कोई पैसे देकर होटल में भी सात दिन रह सकता है। नहीं तो सरकार की ओर से बनाये गए मुफ्त क्वारंटाइन में रह सकता है। इस दौरान यदि कोई लक्षण नहीं मिलते तो फिर 14 दिन होम क्वारंटाइन में भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ मौजूद मंत्री और अफसरों के स्वास्थ्य की लो और हाई रिस्क के अनुसार निगरानी की जा रही है। जरूरी हुआ तो उनके सैंपल भी लिए जाएंगे और क्वारंटाइन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *