(संवाददाता)
रुड़की।मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने नगर निगम द्वारा खरीदी गई जेसीबी का आज फीता काटकर निगम कर्मियों को को समर्पित किया।मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम में एक जेसीबी गत कई वर्षों से कार्य कर रही थी।गत वर्ष चुनाव पूर्व नगर निगम में हुए परिसीमन के चलते बढ़ाए गए बीस वार्डों के चलते एक और जेसीबी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
परिसीमन में बढ़ाए गए क्षेत्रों में कार्यों के अधिकता के कारण एक और मशीन खरीदे जाने की आवश्यकता हुई,जिससे कि नगर निगम क्षेत्र के जुडे सभी वार्डों में जेसीबी के द्वारा कार्य को पूरा किया जा सके।उन्होंने कहा कि नगर निगम आगामी वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और रुडकी नगर निगम आगामी वर्ष के सर्वेक्षण में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करें,इसके लिए सफाई कर्मी एवं पर्यावरण मित्रों को विशेष आदेश दिए गए हैं,ताकि नगर निगम क्षेत्र सुंदर एवं स्वच्छ बन कर प्रदेश में एक बार फिर से रुड़की का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर पार्षद धीरज पाल,चंद्र चारु,हेमा बिष्ट व आशीष अग्रवाल,मृदुल कुमार सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे हैं।