हिमाचल से मिली नेपाली मूल के युवक युवती

देहरादून। हिमाचल प्रदेश पुलिस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उनके क्षेत्र से एक नेपाली मूल का व्यक्ति एक नेपाली मूल की लड़की को भगा कर ले गया है, जिस संबंध में उनके यहां गुमशुदगी /अभियोग दर्ज है तथा जिनकी लोकेशन मसूरी क्षेत्र में आ रही है, सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त पुरुष व लड़की की तलाश की गई तो उक्त दोनों को मसूरी झील के पास से बरामद किया गया। दोनों के नाम-पते इस प्रकार हैं:-

(पुरूष) रमेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी दत्ता नगर थाना रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश।

(लडकी) संगीता पुत्री पार्वती निवासी दत्ता नगर थाना रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश।

दोनों मूल रूप से नेपाल के निवासी है। उपरोक्त दोनों को आवश्यक कार्यवाही हेतु हिमाचल पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *