देहरादून। वर्तमान समय में अतिवृष्टि के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं और इस कठिन घड़ी में आप सभी जन-जन तक सटीक और आवश्यक जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हम आपके समर्पण और निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभारी हैं।
आपकी जानकारी के लिए अवगत कराना है कि सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे तथा शाम को 5:30 बजे मीडिया के साथियों के साथ जानकारी साझा करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप उपरोक्त निर्धारित समय पर ही बाइट लेने हेतु पधारने का कष्ट करें, ताकि आपदा प्रबंधन के कार्यों के समय का और बेहतर सदुपयोग किया जा सके।
आपका सहयोग हम सभी के लिए अमूल्य है। कृपया इस व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि हम मिलकर इस आपदा से प्रभावी ढंग से निपट सकें।