संस्कृत शिक्षा विभाग के 57 शिक्षकों को 155 शिक्षकों में समायोजित किया गया, इन्हें मिलेगा मानदेय

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के साथ ही 7 मुद्दों पर मुहर लगी है।

ये हैं फैसले

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना पर कैबिनेट की मंजूरी, घास के बोझ से महिलाओं को निजात।

संस्कृत शिक्षा विभाग के 57 शिक्षकों को 155 शिक्षकों में समायोजित किया गया, इन्हें मिलेगा मानदेय।

जल जीवन मिशन में दो पद मंजूर।

वन भूमि पर दी गयी लीज के नवीनीकरण ओर नई लीज की मंजूरी दी गई।

उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार अधिनस्थ सेवा नियमावली 2021 कोई संशोधन नहीं 10 साल की गई।

उत्तराखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन प्रोत्साहन एवं सुविधा अधिनियम 2020 की धारा 87 में संशोधन, मंडी समिति में एक बार नामित किए जा सकेंगे अध्यक्ष।

हरिद्वार में कोविड-19 के उपचार हेतु डेडीकेटेड 600 बेड के अस्पताल जिसमें 50 आईसीयू बेड में सम्मिलित होने के संबंध में निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *