रेमडेसिविर दवा की किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी की शिकायत,डीएम ने की छापेमारी

देहरादून। रेमडेसिविर दवा की किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी की शिकायत भी निरंतर मिल रही है। विशेषकर रेसकोर्स चौक स्थित रिंकू मेडिकोज के बारे में कालाबाजारी की बात सामने आ रही है। लिहाजा, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को यहां छापेमारी की।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टीम सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और दूसरी टीम एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल के नेतृत्व में बनाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मेडिकल स्टोर, जबकि एसडीएम की टीम ने मेडिकोज संचालक के रेसकोर्स स्थित घर पर छापा मारा। हालांकि, स्टोर व घर से रेमडेसिविर दवा बरामद नहीं की जा सकी। सिटी मजिस्ट्रेट चौहान ने बताया कि दवा कहीं अन्यत्र भी छिपाई जा सकती है। ऐसे में गोपनीय आधार पर उसका भी पता किया जा रहा है। छापेमारी में सीओ सिटी, सीओ नेहरू कॉलोनी समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी शामिल रहे।

ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास गर्ग

आपको बता दें 2 दिन पूर्व ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास गर्ग ने डीएम आशीष श्रीवास्तव से इस संबंध में शिकायत की थी उन्होंने डीएम आशीष श्रीवास्तव को कहा था कि देहरादून में रेमडेसिविर की बड़ी किल्लत है और देहरादून के इन दो मेडिकल स्टोरो पर दवाई होने के बावजूद यह मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध्ध नहीं कराते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *