राजधानी दून में शासन के निर्देशों के क्रम में दोपहर 2 बजे के बाद से बाजार बन्दी शुरू

देहरादून । राजधानी दून में शासन के निर्देशों के क्रम में दोपहर 2 बजे के बाद से बाजार बन्दी शुरू हो गई जिसके बाद देहरादून के तमाम बाजारों को बंद करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया और व्यापारियों ने भी शासन के आदेशों का पूर्णतया पालन किया।

सिर्फ आवश्यक सेवाओ को छोड़कर अन्य सभी छोटी बड़ी दुकानों को बन्द करा दिया गया । राजधानी की एसपी सिटी सरिता डोबाल स्वयं निरीक्षण पर थी।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा है कि शासन के निर्देशों का पालन करने के साथ ही शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण कर्फ्यू का पालन भी कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

वही खुड्बुड़ा चौकी प्रभारी पंकज तिवारी भी मैं फोर्स के बाजार में व्यापारियों से दुकानों को बंद कराने के निवेदन करने के लिए क्षेत्र में उतरे और तिलक रोड ,मच्छी बाजार,अंसारी मार्ग, मोती बाजार,झंडा मार्केट, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर व्यापारी भाइयों को दुकान बंद करने के लिए निवेदन कर रहे करने लगे।

व्यापारियों ने भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए उनके निवेदन को स्वीकार किया और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *