महिला कर्मियों के साथ की अभद्रता

मेरठ में लिसाड़ीगेट के रसीद नगर ढलाई वाली गली में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर अभद्रता की। महिला स्वास्थ्य कर्मियों से गाली गलौज कर आरोप लगाया कि ये लोग एनआरसी की जांच के लिए आए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को छुड़ाया। कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लिसाड़ीगेट पहुंची थी। टीम घरों में जाकर विदेश से आने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही थी। रसीद नगर ढलाई वाली गली में शकूरनगर हेल्थ पोस्ट की टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी हिना और मो. अनीस पहुंचे। वह पूछताछ कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने अफवाह फैला दी कि टीम एनआरसी के बारे में जानकारी करने आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *