भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस,मुख्यमंत्री भी मौजूद

देहरादून भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में आज भारतीय जनता पार्टी आज के दिन को अलग अलग तरीके से मना रही है। उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने सीएम तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे।आपको बताते चले कोविड संक्रमित हुए सीएम आज से ही कोविड संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य होकर फील्ड में निकले है।

भारतीय जनता पार्टी के बलबीर रोड स्थित दफ्तर में आयोजित बैठक में सीएम ने प्रतिभाग किया। इसके बाद वो रायवल्व हरिद्वार जाएंगे। सीएम तीरथ व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र आसपास ही बैठे दिखे लेकिन दोनो के बीच कोई बात नही हुई।इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार समेत पार्टी विधायक व सगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *