भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ पर दी शुभकामनाएं

(संवाददाता)

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। सीमाओं पर उनके अदम्य साहस की बदोलत ही देशवासी घरों में सुरक्षित हैं।

​सोमवार को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के परिजनों को बधाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने कहा कि देश की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों पर भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व है।

विकास गर्ग ने कहा कि झण्डा दिवस देश के प्रत्येक नागरिक को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में उदारता पूर्वक योगदान कर अपने वीर सैनिकों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। झण्डा दिवस पर एकत्रित राशि पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ प्रयुक्त होती है।

उल्लेखनीय है कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, ठीक उसी तरह देश की सेनाओं का सशस्त्र सेना झंडा होता है।

देश की सेनाएं दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये प्रत्येक वर्ष सात दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *