बड़ी खबर: प्रो. सुरेखा डंगवाल होगी दून विश्वविद्यालय की नई कुलपति

देहरादून। प्रो. सुरेखा डंगवाल दून विश्वविद्यालय की नई कुलपति होंगी। अन्वेषण समिति की संस्तुति पर राजभवन ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रो. सुरेखा डंगवाल को दून विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। अन्वेषण समिति की संस्तुति पर राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी।

प्रो. सुरेखा डंगवाल तीन साल तक विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहेंगी। प्रो. सुरेखा की पहचान अनुशासन प्रिय होने के साथ ही शिक्षा नए प्रयोगों की पक्षधर प्राध्यापक के रूप रही है।

खास तरह के दून विश्वविद्यालय को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। प्रो. सुरेखा देवप्रयाग की बेटी हैं। उनकी कुलपति पद पर तैनाती से देवप्रयाग में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *