बकरीद से पहले देहरादून पुलिस अलर्ट: डालनवाला में पीस कमेटी की बैठक, शांति की अपील

बकरीद से पहले देहरादून पुलिस अलर्ट: डालनवाला में पीस कमेटी की बैठक, शांति की अपील

देहरादून। कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी गोष्ठी ली गई, सभी से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की अपील की गई

आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पूर्व निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24/05/2026 को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में कोतवाली डालनवाला में गोष्ठी आहूत की गई। जिसमें पीस कमेटी तथा सीएलजी मैंबर्स सहित सभी समुदायों के व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों को आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को शांति एंव सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की गई ।

सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से किसी धर्म विशेष के प्रति किसी भी प्रकार की प्रतिकूल टिप्पणी न करने तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) अधिनियम का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु हिदायद दी गई। त्यौहार के दौरान सभी समुदायों से पुलिस को अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की भ्रामक, काल्पनिक सूचनाओं के प्रेषण से परहेज कहने की हिदायत दी गई। परम्परागत तरीके से त्योहार को मनाने हेतु अपील की गई तथा कोई नई परंपरा को आरम्भ न करने की हिदायत देकर सांप्रदायिक/सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक/उपद्रवियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाने की हिदायत दी गई।

कुर्बानी खुले स्थान में न कर बन्द स्थान पर करने तथा कुर्बानी के पश्चात अवशेषों को बापर्दा ले जाने एवं निर्धारित स्थान पर नष्ट करने की हिदायत दी गई।

उक्त गोष्ठी में लगभग 30 से 35 गणमान्य व्यक्ति शामिल है जिनमें मुख्यतः शाहिद अहमद, अर्जुन पासी, राशिद खान बब्बल, राजेश चंदेल, मोहम्मद फुरकान, श्रीमती इमराना परवीन, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *