विकासनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान” के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश प्राप्त ह।
प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।
इसी क्रम में उ.नि. रतन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07/03/2021 को दौराने चैकिंग अभियुक्त दिलशाद पुत्र अली हसन को 04 ग्राम स्मैक ( हेरोईन) के साथ आकस्मिक चैकिंग मे आम का बाग वार्ड नंबर 13 ढकरानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है! अभि0 दिलशाद पुत्र अली हसन उपरोक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
दिलशाद पुत्र अली हसन निवासी वार्ड नंबर 13 ढकरानी थाना विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 39 वर्ष
बरामदगी
04 ग्राम अवैध स्मैक( हेरोईन)
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास 1- मुकदमा अपराध संख्या 136/12 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट 2- मुकदमा अपराध संख्या -50/14 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट 3- मुकदमा अपराध संख्या 228/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 4- मुकदमा अपराध संख्या 230/14 धारा 110 जी सीआरपीसी
पुलिस टीम
1-उ.नि. रतन सिंह बिष्ट कोतवाली विकासनगर देहरादून
2-कांस्टेबल शहजाद