देहरादून। दिनांक 20.04.2021 को हरपाल सिंह यादव पुत्र गजराज निवासी गुरूकुल पौधा प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर आकर बताया कि उनकी पुत्री (उम्र 14 वर्ष ) सुबह घर से बिना बताये कही चली गयी जिस सम्बन्ध में तत्काल वादी की पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु दिल्ली रवाना होकर दि0 22/23-4-21 की रात्री को दिल्ली बॉडर से गुमशुदा को सकुश्ल बरामद किया गया । लडकी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उसके परिवारजनों के सुपुर्द किया जा रहा है ।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 शिवराम
2- म0उ0नि0 निधी
2- का0 सुशील