नहर में एक बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

नहर में एक बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा शव नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु विकासनगर मोर्चरी भेजा,

मृतक नहर किनारे बैठ कर नमाज अदा किया करता था, मृतक के शरीर पर कोई जाहिर चोटों का होना नही पाया गया है।

(संवाददाता NewsExpress18)
देहरादून। चौकी प्रभारी डाकपत्थर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव बाड़वाला, जमुनापुल नहर में दिखाई दे रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर महोदय के निर्देशन में चौकी प्रभारी कुन्दन राम मय पुलिस के मौके पर पहुँचे तथा शव को नहर से निकाला गया। शव की शिनाख्त करने पर पाया गया कि मृतक का नाम मतलूब है, जो उक्त नहर किनारे बैठ कर प्रत्येक दिन नमाज अदा किया करता था।

मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की जाहिर चोटों का होना नही पाया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। मृतक 20 वर्षो से बाड़वाला में मच्छी बेचने का कार्य किया करता था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

मृतक का नाम पता

मतलूब पुत्र सफरुद्दीन
निवासी चांचक, थाना सहसपुर, उम्र 70 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *