नगर निगम रुड़की के सहायक आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को शहरी विकास निदेशालय से किया गया संबंध

(संवाददाता Uk Sahara)

रुड़की।नगर निगम रुड़की के सहायक आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को शहरी विकास निदेशालय से संबंधित किया गया है।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने सहायक नगर आयुक्त को आज रुड़की नगर निगम से रिलीव कर दिया,जैसे कि हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शासन स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए थे,वहीं चर्चा यह भी थी कि निचले स्तर के विभागों में भी अधिकारियों के फेरबदल किए जाएंगे।

इसी क्रम में रुड़की नगर निगम में भी लंबे समय से सहायक नगर आयुक्त के रूप में तैनात चंद्र कांत भट्ट को यहां से भेजे जाने की जानकारी मिल रही थी।सूत्रों के अनुसार चंद्रकांत भट्ट का तबादला देहरादून कर दिया गया है,जहाँ उन्हें शहरी विकास निदेशालय से संबंधित किया गया है।

देहरादून नगर निगम में तैनात कर एवं राजस्व निरीक्षक एसपी गुप्ता को रुड़की नगर निगम में उनके स्थान पर भेजा गया है,हालांकि चंद्रकांत भट्ट द्वारा अपना हस्तांतरण रोके जाने के लिए राजनीतिक स्तर पर भारी प्रयास किया जा रहे थे,किंतु कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यकुशल शैली व पारदर्शि सोच के सामने उनके प्रयास विफल रहे और अंततः उन्हें आज नगर निगम से रिलीव कर ही दिया गया।

….………….
“Uk Sahara” प्रदेश में प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।
..………………
न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करे
सुनीता लोधी,8192921007
ऑफिस फोन-0135714885
………………………………..
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *