डोईवाला पुलिस ने 01 घन्टे की अल्पावधि मे चोरी गये पशुओ की मौके पर ही शत-प्रतिशत की बरामदगी, शातिर पशु चोर को किया गिरफ्तार

डोईवाला पुलिस ने 01 घन्टे की अल्पावधि मे चोरी गये पशुओ की मौके पर ही शत-प्रतिशत की बरामदगी, शातिर पशु चोर को किया गिरफ्तार

डोईवाला। थाना डोईवाला पर दिनाक 06.09.2023 की रात्रि मे चौकी प्रभारी हर्रावाला को रात्रि हाईवे-रोड गस्त के दौरान सूचना मिली कि दण्डेशवर मन्दिर के पास लच्छीवाला जंगल मे निवास करने वाले वन गुज्जर रूस्तम पुत्र बसीर निवासी गुज्जर बस्ती लच्छीवाला थाना डोईवाला देहरादून की गाय चोरी कर ले गया है, सम्भव्तः अभी जंगल मे ही छुपा है।
चौकी प्रभारी हर्रावाला द्वारा उक्त सूचना से प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को अवगत कराया गया, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा तुरन्त ही सूचना उच्चाधिकारीगणो को दी गयी, उक्त सन्दर्भ मे पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शीघ्रता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत आदेश-निर्देशो के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला उक्त सूचना पर तत्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को लच्छीवाला जंगल हेतु रवाना किया गया।

गठित टीम द्वारा अभियुक्त व चोरी हुए पशुओ की तलाश हेतु दिनांक 06.09.2023 की रात्रि मे जंगल मे सर्च अभियान चलाकर मात्र 01 घन्टे की अल्पावधि मे अभियुक्त सोनू पुत्र वहीद निवासी मुस्लिम कालोनी मस्जिद के पास लक्खीबाग देहरादून उम्र 27 वर्ष को लच्छीवाला से उक्त गाय बरामद कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गरिफ्तारी होने तथा चोरी गये पशु बरामद होने पर उ0नि0 कमलेश गौड की सूचना/फर्द के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 270/2023 धारा 379/411 IPC बनाम सोनू पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *