डॉ भीमराव अंबेडकर के विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे : कृष्ण कुमार सिंघल

ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कृष्ण कुमार सिंघल ने बाबासाहेब के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर याद करते हुवे कहा उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं। बाबासाहेब ने राष्ट्र के लिए जो सपने देखे थे हम उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

श्री सिंघल ने कहा डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के जीवन भर संघर्ष करते रहे. उन्‍होंने दलित समुदाय के लिए एक ऐसी अलग राजनैतिक पहचान की वकालत की जिसमें कांग्रेस और ब्रिटिश दोनों का ही कोई दखल ना हो. 1932 में ब्रिटिश सरकार ने अंबेडकर की पृथक निर्वाचिका के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी, लेकिन इसके विरोध में महात्‍मा गांधी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया. इसके बाद अंबेडकर ने अपनी मांग वापस ले ली. बदले में दलित समुदाय को सीटों में आरक्षण और मंदिरों में प्रवेश करने का अध‍िकार देने के साथ ही छुआ-छूत खत्‍म करने की बात मान ली गई।

उन्होंने कहा अद्भुत समाज सुधारक, अप्रतिम विधिवेत्ता, वंचितों व शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित, संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटिशः नमन। लोकतांत्रिक चेतना से दीप्त आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *