डेंगू का बढ़ता प्रकोप, रोकथाम के लिए जारी रहा नगर निगम का सघन फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव का वृहद अभियान
देहरादून। नगर निगम की टीम ने आज वृहद फाॅगिंग अभियान तथा चलाया जिसमें 06 बडे वाहन तथा 100 छोटी मशीनों का प्रयोग किया गया इसके साथ साथ
नगर निगम की टीम ने 8 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीन से वार्डों में नालियों, नालों के साथ ही ऐसी सभी चिन्हित जगहों में लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया जहां डेंगू के लार्वा पाये जाने की सम्भावनायें थी।
इस अभियान के तहत आज 28 डालनवाला उत्तर,29 डालनवाला,
34 गोविंदगढ़,33 यमुना कॉलोनी, 35 सुमन नगर,36 विजय कॉलोनी,48 बद्री कॉलोनी,46 अधोईवाला, 47 चंद्ररोड,55 शाहनगर,58 डिफेंस कॉलोनी,60 डंडा लाखौड,61 आम वाला तरला,62 ननूर खेड़ा,64 नेहरूग्राम,65 डोभालचौक,
67 मोकमपुर,56 धरमपुर,
68 मियां वाला,74 ब्रह्मपुरी ,75 लोहिया नगर ,94 नथानपुर,44 पटेल नगर पश्चिम,90 मोहब्बे वाला,73 विद्या विहार,16 बकरालवाला,6 सालावाला,24 शिवाजी मार्ग,
54 अजबपुर वार्डों में फागिंग एवं लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया गया ।
नगर निगम की 12 टीमों ने 12 सेक्टर अधिकारी के नेतृत्व में डेंगू लार्वा का चैकिंग अभियान चलाते हुए कुल 18 स्थानों से डेंगू के लार्वा नष्ट किये तथा 15600रू- का चालान वसूला।