झड़ीपानी रोड पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 3 घायल
मसूरी।झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई मारुति सिलेरियो कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा:
कोतवाली मसूरी को सुबह 09:16 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक कार खाई में गिर गई है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और SDRF, फायर सर्विस व 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवारों ने हादसे से ठीक पहले पास की दुकान से सामान खरीदा था। बातचीत में उन्होंने उत्तरकाशी से आना बताया था। जैसे ही चारों लोग सामान लेकर कार में बैठे, ढलान पर खड़ी कार के ब्रेक फेल हो गए। कार तेजी से अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खाली प्लॉट से होते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
कार में सवार थे ये लोग
1.सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत
2.मनीत, उम्र 19 वर्ष
3.सविता पत्नी धर्मवीर, निवासी 322-A नेहरू नगर गाजियाबाद, उम्र 48 वर्ष –
मृतक
4.संगीता पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग दिल्ली, उम्र 46 वर्ष
रेस्क्यू टीम ने SDRF और फायर टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य चलाया। खाई से सविता का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है।
मौके पर पहुंचे अफसर:
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी मसूरी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक निर्देश दिए। कार सवारों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रथम दृष्टया कारण
तेज ढलान पर ब्रेक फेल होना। कार संख्या DL-5CS-4610थी।