जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दो निर्माण कार्यों के लिए 91.19 लाख की स्वीकृति

देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दो निर्माण कार्यों के लिए 91.19 लाख की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 37.29 लाख की स्वीकृति दी है।


डोईवाला विधानसभा के ग्रामसभा भोपाल पानी के कड़ाईखाल व कालीमाटी को जोड़ने के लिए मार्ग व पुल के निर्माण और हर्रावाला रेलवे फीडर मार्ग में नाली निर्माण के लिए विस्तृत आगणन हेतु 53.90 लाख रुपए की प्रशासकीय, वित्तीय और व्यय की स्वीकृति दी गई है।

इसमें से चालू वर्ष के लिए प्रति कार्य 0.10 लाख के हिसाब से 0.20 लाख की राशि जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *