जमातियों को लेकर सीमाओं पर अलर्ट

देहरादून: दुनिया में कोरोना फैलने के दौरान देश में तब्लीगी जमात से शुरू हुई मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तराखंड में भी कई कोशिशों के बाद जमाती सामने आए। अब एक और समस्या उत्तराखंड की ओर मुंह बाए खड़ी है। आशंका है कि दूसरे राज्यों के जमाती छिपने के लिए उत्तराखंड में घुस सकते हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से सटे जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। बीते कुछ समय से यूपी,दिल्ली और अन्य कुछ राज्यों में जमातियों की तलाश चल रही है। इस दौरान जमाती तो सामने नहीं आ रहे, पर उनके बारे में सूचनाएं लगातार आ रही हैं। वही राज्य की सीमा से सटे सहारनपुर,बिजनौर,नजीबाबाद, रामपुर, मुरादाबाद सहित तमाम जिलों में भी जमातियों के गायब होने की बात सामने आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *