जनता के बीच CM धामी: ‘समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता’, खटीमा में अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनता के बीच CM धामी: ‘समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता’, खटीमा में अधिकारियों को सख्त निर्देश

खटीमा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार सोमवार को खटीमा में हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी । उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा,भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *