कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत किया गया जन जागरूकता मार्च

कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत किया गया जन जागरूकता मार्च


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु आमजन को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।

उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा * क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में थाना रायपुर के समस्त उप निरीक्षक गणों/कर्मचारी गणों के द्वारा आज दिनांक 22/04/2021 को कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं सोशल डिस्टेंसिंग रात्रि कर्फ्यू के संबंध में थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत
शिवलोक कॉलोनी
भगत सिंह कॉलोनी
चूना भट्टा
सहस्त्रधारा रोड
मयूर विहार
रायपुर बाजार*

क्षेत्र में जन जागरूकता फ्लैग मार्च/बाइक रैली निकाल कर आमजन को जागरूक करते हुए कोविड-19 के गाइड लाइनों का पालन करने हेतु, मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने तथा रात्रि कर्फ्यू का पालन करने के संबंध में अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *