उत्तराखंड में आज 584 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए
और इसी के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 85853 हो गई।
आज राज्य में कुल 6074 सक्रिय मामले रहे
जबकि 556 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए।
राज्य में रिकवरी दर 90.07% रहा जबकि सैंपल पॉजिटिविटी दर 5.36% रहा।
अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण से 1408 लोगों की मृत्यु हो चुकी है
जो कुल संख्या का 1.64% है।
वहीं आज कोरोना संक्रमण से 9 लोगों की मृत्यु हुई
जिनमें से आठ देहरादून और एक की मृत्यु हल्द्वानी में हुई।
मरने वालों में दो लोगों की आयु 33 वर्ष है।
पिछले चौबीस घंटों में अल्मोड़ा में 18
बागेश्वर में पांच
चमोली में 14
चंपावत में अट्ठारह
देहरादून में 199
हरिद्वार में 29
नैनीताल में 125
पौड़ी गढ़वाल में 35
पिथौरागढ़ में 15
रुद्रप्रयाग में अट्ठारह
टेहरी गढ़वाल में 35
उधम सिंह नगर में 40
और उत्तरकाशी में 33 नए मामले सामने आए।
कुल सक्रिय मामलों में 1624 मामलों के साथ देहरादून सबसे आगे है।
और देहरादून में अब तक कुल 789 मौतें हो चुकी हैं।