रुड़की।कोरोना काल में जहां देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहा है,वहीं कोरोना काल में डॉक्टर्स,सफाई कर्मियों का विशेष योगदान रहा।अग्रिम पंक्ति में मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों ने भी कोरोना काल के समय नागरिकों को जागरूक करने में अपनी हम भूमिका निभाई।जन-जन को संचार माध्यम से कोरोना से जुड़ी खबरों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य पत्रकारों ने किया। नगर निगम द्वारा रुड़की नगर में लगातार कोरोना काल में दी गई।
सेवाओं के लिए पुलिस प्रशासन,अधिकारियों,सफाई कर्मियों व चिकित्सकों आदि के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं को भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।पिरान कलियर प्रेस क्लब अध्यक्ष मौसम अली, महासचिव घसीटा हसन साबरी,उपाध्यक्ष मुजम्मिल सिद्दीकी,जावेद अंसारी, मुनव्वर कुरैशी,डॉक्टर सत्तार अली,अतीक साबरी, सरवर सिद्दीकी,तस्लीम कुरैशी,रामपाल सैनी व सचिन सैनी वरिष्ठ पत्रकार को मेयर गौरव गोयल की ओर से पिरान कलियर प्रेस क्लब कार्यालय में उनके प्रेस सचिव इमरान देशभक्त ने कोरोना वॉरियर्स सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया।