कई दिन से गुमशुदा बच्चा आज बरामद

देहरादून । चौकी आशा रोड़ी थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्चा तीन-चार दिन से डाट काली मंदिर के आसपास घूम रहा है।

जिसकी सूचना पर चौकी आशारोड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को लाकर पूछताछ की तो बच्चे ने बताया कि उसका नाम हरमन पुत्र सुखदेव सिंह निवासी इंद्रेश कॉलोनी थाना कोतवाली नगर देहरादून है तथा उसके पिताजी मैकेनिक है और वह तीन-चार दिन पहले घर से बिना बताये आ गया था जो कि इंद्रेश नगर, चौकी लक्ष्मण चौकी क्षेत्र का रहने वाला है, जिस के परिजन से संपर्क किया गया तथा इनकी मौसी सुनीता निवासी इंद्रेश नगर देहरादून को चौकी पर बुलाया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि यह लड़का लक्ष्मण चौक क्षेत्र से चार-पांच दिन से अपना घर छोड़कर चला गया है।जिसकी गुमशुदगी चौकी लक्ष्मण चौक में दर्ज करवाई गई है।

चौकी लक्ष्मण चौक पुलिस से संपर्क किया गया, जिसके पश्चात उपरोक्त बालक को उसके परिजनों एवं चौकी लक्ष्मण चौक चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *