एक यूटिलिटी टोंस नदी में छिपरो पावर हाउस के पास डूबी

कालसी । दोपहर 2:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की एक यूटिलिटी टोंस नदी में छिपरो पावर हाउस के पास डूबी हुई है सूचना पर थाना कालसी पुलिस मय एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंची जानकारी करने पर पाया गया कि यूटिलिटी संख्या यूके 07 सीए 2372 दिनांक 10 अगस्त 2023 की रात्रि को ट्यूनी क्षेत्र से सेब की पेटियां भरकर देहरादून के लिए निकली थी वाहन में केवल चालक ही सवार था रात्रि में अनियंत्रित होकर वाहन यूटिलिटी छिपरौ पावर हाउस के पास लगभग 100 मीटर गहरी टोंस नदी में गिर गई थी।

दुर्घटना रात्रि के वक्त होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई थी वाहन चालक मृत अवस्था में यूटिलिटी के अंदर ही फंसा हुआ गया है जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है चालक के शव को बाहर निकाल कर पंचायतनामें की कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *