Wed. Jun 4th, 2025

एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी को सता रही है परिवार की याद

ये हैं मोहब्बतें फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपने मां-पापा की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। दिव्यंका त्रिपाठी ने ये तस्वीर अपना माता-पिता की शादी की सालगिरह के अवसर पर उन्हें याद करते हुए शेयर की हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के मम्मी-पापा ने  शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह मनाई।
दिव्यंका ने अपनी माता-पिता की लव स्टोरी की बात करते हुए कैप्शन में लिखा कि इन दोनों का ये अनूंठा प्यार हमेशा बना रहे। उन्होंने आगे लिखा कि मामा पिता एक ऐसी पीढ़ी है जो बहुत कुछ व्यक्त नहीं करती है, लेकिन अनकहे प्यार का एक उदाहरण है।
आपाकों बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दिव्यंका अपनी पति विवेक दहिया के साथ शानदार समय का आनंद ले रही हैं। काम की वजह से दोनों ने शादी के बाद भी ज्यादा वक्त साथ में नहीं गुजारा था लेकिन लॉकडाउन के दौरान दोनों क्वालिटी टाइम सपेंड कर रहे हैं। दोनों घर पर अपना समय कैसे बिता रहे हैं और क्या कर रहे हैं उसके बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लवबर्ड्स एक साथ समय बिता रहे हैं, आत्म-देखभाल पर प्रमुख रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अच्छा खाना खाना उन प्राथमिकताओं में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *