उत्तराखंड पुलिस के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी को रिटायरमेंट के बाद सरकार ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरकार ने उनको उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त बनाया है। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त का पद खाली चल रहा था। माना जा रहा था कि रिटायरमेंट के बाद पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी को कोई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि इसको लेकर कोई चर्चा नहीं थी। लेकिन, अब सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *