उत्तराखंड के टिहरी में साकार होता दिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत! नारी सशक्तिकरण का दिखा जीवंत उदाहरण।
टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की एक सशक्त और प्रेरणादायी तस्वीर आज टिहरी में देखने को मिली। टिहरी में महिला नेतृत्व और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, कार्यक्षमता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करती दिखाई दी।
एक कार्यक्रम के दौरान आज टिहरी पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण सहित अन्य गणमान्य महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद किया।
टिहरी में एक ही मंच पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही महिलाओं की यह उपस्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नारी सशक्तिकरण के विजन का जीवंत उदाहरण है। आज देश की महिलाएं नेतृत्व, प्रशासन, जनसेवा और सामाजिक विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
यह तस्वीर इस बात का प्रमाण है कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज और विकसित भारत की आधारशिला है।