Tue. Jun 10th, 2025

वन्य जीव तस्करी करने वाले को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

(संवाददाता Uk Sahara)

नैनीताल। उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 द्वारा एसएसपी एसटीएफ के मार्गदर्शन में लगातार वन्य जीव तस्करों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते सीओ एस0टी0एफ0 डाँ पूर्णिमा गर्ग के दिशा निर्देशन में निरीक्षक एम0पी0सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व कोतवाली भवाली की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया । वन्य जीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिलने पर टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से इस पर कार्य करने के उपरान्त आज दिनांक 04.09.2021 को दो वन्य जीव तस्करों अनिल कुमार जोशी व विनोद कुमार आर्या को मुखबिर की सूचना पर भवाली थाना क्षेत्रार्न्तगत सेनोटोरियम के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों के कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 लेपर्ड दाँत बरामद किये गये।

बरामद खाल की लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है। क्योंकि लेपर्ड शेड्यूल 1 सूची का जानवर है अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना भवाली में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल भवाली वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है। अभियुक्तगण इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करते है इस सम्बन्ध में अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

उक्त मामले में आरक्षी प्रमोद रौतेला व आरक्षी मनमोहन सिंह की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। जिस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज टीम द्वारा एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 दाँत टीम द्वारा बरामद किए गए है तथा दो शातिर वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। जिन पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

इससे पूर्व इस वर्ष 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिनांक 10.02.2021 को खटीमा क्षेत्र में एक लैपर्ड
(गुलदार) की खाल तथा दिनांक 01.03.2021 को बेरीनाग क्षेत्र में 06 लैपर्ड (गुलदार) की खाल व नाखून बरामद किये गये है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-

  1. अनिल कुमार जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी ग्राम श्याम खेत, थाना भवाली, जिला नैनीताल, उम्र 40 वर्ष।
  2. विनोद कुमार आर्या पुत्र चनीराम, निवासी कालीपुर, गौलापार, हल्द्वानी, जिला नैनीताल। उम्र 31 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
01 लैपर्ड की खाल व 03 दाँत एक वाहन आल्टो कार संख्या- युके04 एन 7620।

….………….
“Uk Sahara” प्रदेश में प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।
..………………
न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करे
सुनीता लोधी,8192921007
ऑफिस फोन-0135714885
………………………………..
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *