पुलिस ने पकड़ी हजारो की शराब

ऋषिकेश।जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें

1-शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।

अभियान जारी है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा कल सायंकालीन चैकिंग के दौरान रेलवे ब्रिज देहरादून रोड ऋषिकेश के पास एक टाटा इंडिका कार नंबर UK07-DD-3067 को रोककर चेक किया तो उसके अंदर अवैध 13 पेटी (624 पव्वे) अंग्रेजी शराब मारका 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई।

नाम पता अभियुक्त

आशीष गुप्ता पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी किराएदार प्रदीप वालिया, 24 ईसी रोड, डालनवाला, देहरादून
उम्र 37 वर्ष

बरामदगी विवरण

1- 13 पेटी (624 पव्वे) अंग्रेजी शराब मारका 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की

2- टाटा इंडिका कार नंबर UK07-DD-3067

अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को मोटर अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *