Sun. Jun 8th, 2025

देहरादून के इस क्षेत्र की दुकानें अब महीने में दो दिन रहेगी बद

रानीपोखरी क्षेत्र की दुकानें अब से महीने में दो दिन रहेगी बद।

(संवाददाता Uk Sahara)
रानीपोखरी। रानीपोखरी क्षेत्र की दुकानें अब से महीने में दो दिन रहेगी बद। कोरोना काल के उपरान्त सरकार द्वारा समस्त बंदिशें हटाने (दो गज दूरी मास्क है जरूरी के साथ) पर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों/ कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य साथियों से हुए विचार विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया है कि अब से रानीपोखरी क्षेत्र की समस्त दुकानें (मेडिकल को छोड़कर) इस माह से महीने की हर 15 तारीख और महीने की हर अंतिम दिन (महीने में दो दिन) बंद रहा करेंगी। डेयरी,फल,सब्जी, लाइसेंस धारक मीट की दुकानें दोपहर 1.00 बजे तक ही खुलेगी। इसमें सभी व्यापारी भाईयों से अनुरोध है कि कोई भी व्यापारी भाई व्यापार मंडल के नियमों को नहीं तोड़ें।

व्यापार मंडल की एकता को बनाए रखें।इसमें पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध है कि व्यापार मंडल के नियम तोड़कर माहौल खराब करने वालों पर अपने स्तर से कार्यवाही कर व्यापार मंडल का सहयोग करने की कृपा करेंगे। अध्यक्ष व्यापार मंडल रानीपोखरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा जोशी ने बैठक में हुए निर्णय के अनुसार सभी को सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान बैठक में अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव भूपेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष राहुल गौड़, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा,ऑडिटर अरुण वर्मा, मीडिया प्रभारी नमन रावत, सोभीत रावत,मनोज शर्मा,टिंकू चौहान, दुर्गेश शर्मा, कृष्णा रावत इत्यादि भी उपस्थित थे।

….………….
“Uk Sahara” प्रदेश में प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।
..………………
न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करे
सुनीता लोधी,8192921007
ऑफिस फोन-0135714885
………………………………..
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *