राष्ट्रीय - https://uksahara.com Mon, 03 Apr 2023 17:15:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-57/ https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-57/#respond Mon, 03 Apr 2023 17:15:49 +0000 https://uksahara.com/?p=29927 दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट...

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट first appeared on .

]]>
दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्य को G 20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री जी को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को मुनस्यारी की शॉल, उत्तराखंड में G 20 के सफल आयोजन की कॉफी टेबल बुक, एक साल नई मिसाल की कॉफी टेबल बुक, मिलेट एवं जागेश्वर धाम की प्रतिकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भूधंसाव से प्रभावितों को राहत और विस्थापन कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भूस्खलन एवं भू-धसाव हेतु आर्थिक पैकेज रू० 2942.99 करोड़ की आवश्यकता है। उक्त पैकेज में प्रभावितों को अस्थाई राहत व आवास व्यवस्था हेतु 150 प्री फॅब्रिकेटेड घरों का निर्माण, साइट डेवलपमेंट कार्य, प्रभावित भत्ता प्रमुख है। आवासीय एवं व्यवसायिक अवसंरचनाओं के मुआवजे, असुरक्षित जोन में आने वाले परिवारों की जमीनों के मुआवजे, प्रभावित व्यक्तियों के स्थायी पुनर्वास एवं भूमि के अधिग्रहण व विकास और प्रभावित विभागीय अवसंरचनाओं की मरम्मत व पुनर्स्थापना का कार्य सम्मिलित है। जोशीमठ के स्थरीकरण तथा पुनर्विकास का कार्य भी किया जाना है।

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एण्ड मैनेजमेंट सेंटर स्थापित किया गया है, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर भूमि धसाव सुधार एवं प्रबंधन पर सलाह देगा। सेंटर ने जोशीमठ में कार्य करना आरम्भ कर दिया है, इसके द्वारा प्रभावित भू धसाव, आपदा प्रभावित जोखिम क्षेत्र का रोडमैप तैयार कर दिया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की बैठक में संस्तुति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से भी कराए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से वाराणसी के लिए वन्दे भारत रेल सेवा शुरू किए जाने का भी आग्रह करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-57/feed/ 0
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विकास गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष https://uksahara.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b6/ https://uksahara.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b6/#respond Thu, 26 Jan 2023 07:44:55 +0000 https://uksahara.com/?p=29600 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विकास का राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोदी सेना सभा देहरादून। नरेंद्र...

The post गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विकास गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष first appeared on .

]]>
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विकास का राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोदी सेना सभा


देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास विकास गर्ग ने कहा देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत के इतिहास में यह दिन कई तरह से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि इस दिन को पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस राष्ट्रीय त्योहार की अपनी अलग खासियत है, जिसके चलते लोग इसे धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।

उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब अम्बेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है।

विकास गर्ग ने कहा गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

The post गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विकास गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b6/feed/ 0
नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव पर दी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं https://uksahara.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0-7/ https://uksahara.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0-7/#respond Tue, 08 Nov 2022 11:44:19 +0000 https://uksahara.com/?p=29171 (संवाददाता Uk sahara) देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने ने...

The post नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव पर दी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं first appeared on .

]]>

(संवाददाता Uk sahara)

देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने ने गुरु नानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रकाश उत्सव पर देश व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की है।

विकास गर्ग ने कहा है कि गुरु नानक जी ने समाज में ऊंच नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, एकता, शान्ति एवं सौहार्द का संदेश आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं।

विकास गर्ग ने कहा लगभग 505 साल पहले गुरुनानक देव जी अपनी दूसरी यात्रा के दौरान इंदौर, बेटमा और ओम्कारेश्वर आये थे। यहां पर जहां उन्होंने सबद बनाया था वहां ऐतिहासिक महत्व के गुरुद्वारे आज भी मौजूद है। उनकी इस यात्रा का उल्लेख पुरातन ग्रंथ गुरु खालसा में मिलता है. आज के समय में भी इन गुरुद्वारों में हर साल प्रकाश पर्व पर हजारों की संख्या में सिख धर्म को मानने वाले एकत्रित होते हैं। सिख धर्म के अनुयाई बताते हैं कि गुरु साहब ने इमली के पेड़ के नीचे बैठकर सबद सुनाया था और उस स्थान पर गुरुद्वारा इमली साहब और बेटमा में बावड़ी का खारा पानी मीठा हो गया था। आज भी उस स्थान पर गुरुद्वारा बावड़ी साहब बनी हुई है इसी तरह ओमकारेश्वर में भी गुरुद्वारा ओमकारेश्वर का निर्माण हुआ था।

श्री गर्ग ने कहा गुरु नानक देव जी जहां भी गए उन्होंने सदैव बराबरी की बात करी। उनका मानना था कि समाज को धर्म जाति और लिंग जैसे किसी भी बिंदुओं के आधार पर बांटना नहीं चाहिए। इसी को लेकर कहा जाता है “नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला।

विकास गर्ग ने कहा सिख धर्म के गुरु गुरु नानक देव जी ने ही एक ओंकार का नारा दिया था. इसका मतलब होता है कि पृथ्वी के सभी प्राणियों का ईश्वर एक है और वही सच है. वही सब को बनाने वाला है. गुरु नानक जी का कहना था कि हमें जीवन में किसी भी विलासिता की चीज के पीछे नहीं भागना चाहिए. सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए ऐसा करने से लड़ाई झगड़े खुद ही खत्म हो जाते हैं।

The post नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव पर दी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0-7/feed/ 0
उत्तराखंड को दूसरा स्थान, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार को मिला सम्मान https://uksahara.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8/ https://uksahara.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Sat, 01 Oct 2022 09:28:10 +0000 https://uksahara.com/?p=28948 रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य...

The post उत्तराखंड को दूसरा स्थान, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार को मिला सम्मान first appeared on .

]]>
रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार को मिला सम्मान

(संवाददाता Uk sahara)
देहरादून । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग दिल्ली में सम्मानित, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने किया प्रतिनिधित्व।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया जी द्वारा किया गया पुरस्कृत।

भारत सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2022 से 01 अक्टूबर 2022 तक देशभर में आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड को रक्तदाता कलेक्शन में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर दिल्ली में एम्स सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया द्वारा उत्तराखंड के प्रभारी सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशक डॉ अतुल गोयल व एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ श्रीनिवासन भी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व प्रभारी सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार, निदेशक उत्तराखंड रक्त संचरण परिषद डॉ सरोज नैथानी, प्रभारी अधिकारी ब्लड सैल डॉ सुजाता सिंह भी मौजूद रही। स्वैच्छिक रक्तदान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश को मिली इस उपलब्धि पर प्रभारी सचिव ने सभी अधिकारी, कर्मचारी को बधाई देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड को मिला यह सम्मान गौरव का विषय है, इसके साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

The post उत्तराखंड को दूसरा स्थान, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार को मिला सम्मान first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया https://uksahara.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3/ https://uksahara.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3/#respond Wed, 28 Sep 2022 11:16:02 +0000 https://uksahara.com/?p=28926 प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना...

The post प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया first appeared on .

]]>
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया। अब इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से दिसंबर तक मुफ्त राशन मिलेगा।

अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी योजना

केंद्र सरकार की तरफ से योजना को कोव‍िड काल के दौरान अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था. बाद में मार्च 2022 में इसे छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक कर द‍िया गया. अब सरकार ने एक बार फ‍िर इसे तीन महीने के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया है. हालांक‍ि मीड‍िया र‍िपोर्ट में इसके छह महीने बढ़ाने की बात चल रही थी.

80 करोड़ लोगों को फायदा होगा

सरकार की तरफ से यह ऐलान क‍िये जाने के बाद इससे सीधे तौर पर 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना को सरकार की तरफ से बढ़ाए जाने का इशारा पहले ही द‍िया जा चुका था. केंद्रीय खाद्य विभाग के सचिव ने भी इसका इशारा द‍िया था. आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है.

3.40 लाख करोड़ हुए खर्च

सरकार की तरफ से योजना को आगे बढ़ाने के ल‍िए स्टॉक पोजीशन की प‍िछले द‍िनों समीक्षा की गई थी. गौरतलब है क‍ि इस योजना पर अब तक 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च क‍िये जा चुके हैं. केंद्र की इस योजना के तहत देश के सभी गरीब राशन कार्ड धारक परिवारों को 5 किलो राशन प्रत‍ि व्‍यक्‍त‍ि मुहैया कराया जाता है. शुरुआत में एक परिवार को एक किलो चने की दाल और जरूरी मसालों की किट दी गई थी.

इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से 78 दिनों का बोनस रेलवे कर्मचारियों देने का भी फैसला क‍िया गया. सूत्रों की तरफ से म‍िली जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले से करीब 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा म‍िलेगा.

The post प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3/feed/ 0
नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामना https://uksahara.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0-4/ https://uksahara.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0-4/#respond Thu, 11 Aug 2022 09:11:47 +0000 https://uksahara.com/?p=28623 नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने दी देश व प्रदेशवासियों को...

The post नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामना first appeared on .

]]>
नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने दी देश व प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामना

(संवाददाता Uk sahara)
देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने देश व प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की बधाई दी है। श्री गर्ग ने कहा कि राखी का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विकास गर्ग ने कहा कि देश के विकास में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा हो तथा उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आये इसके लिये हमे निरन्तर प्रयासरत रहना चाहिए है।

उन्होने बताया हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में देवताओं और राक्षसों के बीच महायुद्ध हुआ, जो लगातार 12 साल तक चला। इस युद्ध के अंत में देवताओं की हार और राक्षसों की जीत हुई। इस जीत के बाद राक्षसों ने देवताओं के राजा-इंद्र के सिंहासन पर कब्जा कर लिया। उनका पाप लगातार बढ़त गया और उन्होंने तीनों लोगों पर भी कब्जा कर लिया। जब तीनों लोकों में देवता की हार हुई तो, सभी देवता मिलकर देवताओं के आध्यात्मिक गुरु बृहस्पति देव के पास गए और उनसे मदद मांगी।

विकास गर्ग ने आगे कहा गुरु देव बृहस्पति ने देवराज इंद्रा को जीत के कुछ मंत्र दिए और उनका जाप करने को कहा, जिससे उनको सुरक्षा मिल सके। बृहस्पति ने इंद्रा को पूजा का पूरा विधान बताया और कहा की श्रावण मास में पूर्णिमा के से दिन मंत्रों के जाप की प्रक्रिया शुरू करें। बृहस्पति देव ने इंद्रा को एक अभिमंत्रित ताबीज दिया। इस ताबीज को इंद्रा की पत्नी शची ‘इंद्राणी’ ने उनकी दाहिनी कलाई पर बांध दिया। जिसके बाद इंद्रा देव ने बृहस्पति देव के दिए मंत्रों का विधिपूर्वक जाप शुरू किया।

पूजा-पाठ पूरी करने के बाद इंद्र को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीवार्द मिला। इन आशीर्वादों के कारण, भगवान इंद्र ने राक्षसों को युद्ध में हरा दिया और तीनों लोकों पर देवताओं का आधिपत्य पुनः स्थापित किया। इस जीत के बाद हर वर्ष श्रवण मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाने लगा। वर्तमान में, रक्षा बंधन का त्योहार बही बहन के प्रेम के साथ साथ बाजारवाद का भी पर्याय बन गया है। भाई बहन के मन के प्यार पर अब बाजारवाद हावी है, हर तरफ केवल रक्षा बंधन केवल दिखावा होता जा रहा है। इस सम्स्य को समझना होगा और रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार को उसका मूल स्वरुप देना होगा।

The post नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामना first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0-4/feed/ 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट की https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-42/ https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-42/#respond Mon, 08 Aug 2022 14:42:20 +0000 https://uksahara.com/?p=28599 (संवाददाता Uk sahara) दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङक परिवहन...

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट की first appeared on .

]]>
(संवाददाता Uk sahara)

दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय जनरल वी के सिंह, सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय मे अवर सचिव श्री अमित घोष, उत्तराखण्ड शासन में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु सहित केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री श्री नीतिन गडकरी ने
उत्तराखण्ड की लाईफ लाईन कही जाने वाली ऑल वेदर रोड सड़क परियोजना के कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 889 किमी. लम्बी एवं लगभग 12 हजार करोड की लागत से निर्मित की जा रही चार धाम सडक परियोजना में मंत्रालय द्वारा 53 कार्यों में से वर्तमान तक 41 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। वर्तमान तक 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 22 कार्यों में कार्य गतिमान है।

केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि ऑल वेदर सडक परियोजना का कार्य में किसी प्रकार की देरी उचित नहीं होगी तथा आम जनमानस के आवागमन हेतु उक्त मार्ग को शीघ्र पूर्ण किया जाये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने देहरादून शहर को अत्यधिक यातायात एवं भीड़ से मुक्त कराने के लिए देहरादून रिंग रोड़ के निर्माण की फिजिबिल्टी सर्वे किये जाने की स्वीकृति दी। साथ ही हाईवे के साथ लगे लगभग 1100 एकड़ भूमि पर लाजिस्टिक पार्क / फल एवं शब्जी पार्क और आढ़त बाजार के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया कि राज्य सरकार द्वारा उक्त प्रयोजन हेतु भूमि उपलब्ध कराने पर निर्माण पर आने वाले समस्त धनराशि केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इस कार्य से देहरादून शहर में जाम / अव्यवस्थित आवागमन से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कुमाऊँ और गढ़वाल के मध्य दूरी एवं समय कम करने के लिए नजीबाबाद- अफजलगढ़ बाई पास (लम्बाई 42.50 किमी०) की स्वीकृति प्रदान की गयी। बाई पास बनने से कुमाऊँ गढवाल के बीच की दूरी 20 किमी0 कम हो जायेगी तथा आवागमन में 45 मिनट की बचत होगी।

मझौला से खटीमा चार लेन सडक मार्ग की भी स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त मार्ग के निर्माण से उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत एवं बरेली हेतु भारी वाहनों एवं आम जनमानस का आवागमन सुलभ एवं आरामदायक होगा। इसके अतिरिक्त सितारगंज से टनकरपुर मोटर मार्ग को भी चार लेन में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई। मार्ग निर्माण से जनपद चम्पावत एवं पिथौरागढ आवागमन करने में काफी समय की बचत के साथ साथ मार्ग सुविधाजनक होगा।

पिथौरागढ से अस्कोट मोटर मार्ग (लगभग 47 किमी) भी ऑल वेदर परियोजना की तरह स्वीकृत किये जाने पर सहमति बनी। यह मार्ग बी०आर०ओ० द्वारा निर्मित किया जायेगा।

राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में अधिग्रहित भूमि से ऊपर व नीचे यदि मार्ग निर्माण से भवनों एवं अन्य संरचनाओं में क्षति होती है तो उक्त क्षति की प्रतिपूर्ति भी भारत सरकार द्वारा किये जाने के लिये मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री द्वारा सहमति दी गई। इससे समस्त हिमालयी राज्यों को लाभ प्राप्त होगा।

बैठक में अप्रैल 2023 में देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किये जाने पर भी सहमति प्रदान की गयी। उक्त सेमिनार में पर्वतीय क्षेत्रों के लिये उच्च गुणवत्तायुक्त टनल मार्गों का निर्माण किये जाने पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श होगा। इस सेमिनार में देश एवं विदेश के लगभग एक हजार लोग प्रतिभाग करेंगे।

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट की first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-42/feed/ 0
हरेला पर्व पर नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं https://uksahara.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6/ https://uksahara.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6/#respond Sat, 16 Jul 2022 18:00:13 +0000 https://uksahara.com/?p=28428 (संवाददाता Uk sahara)देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने हरेला पर्व...

The post हरेला पर्व पर नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं first appeared on .

]]>
(संवाददाता Uk sahara)
देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने हरेला पर्व पर सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा उत्तराखंड के कुछ प्रमुख पर्व हैं जिसमें से एक है हरेला। जिसकी चर्चा लोग खूब करते हैं।आज यह त्योहार देव भूमि में धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व के बाद ही यहां सावन का पवित्र माह शुरू होता है।

उन्होने कहा प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य उत्तराखंड की कला एवं संस्कृति दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसे देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां की संस्कृति में विविधताएं देखने को मिलती है जिसके कारण यहां पर देशी विदेशी पर्यटकों का खूब जमावड़ा लगता है. उत्तराखंड के कुछ प्रमुख पर्व है जिसमें से एक है हरेला पर्व जिसकी चर्चा लोग खूब करते हैं। आज यह पर्व देव भूमि में धूम धाम से मनाया जा रहा है. आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस पर्व के बाद ही सावन की शुरूआत होती है।

श्री गर्ग ने कहा हरेला का पर्व हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने की खुशी में मनाया जाता है. इसके बाद से ही यहां पर सावन के पवित्र महीने की शुरूआत होती है. आपको बता दें कि हरेला का अर्थ होता है हरियाली ।

इस पर्व के 9 दिन पहले घर के मंदिर में सात प्रकार के अन्न जिसमें गेहूं, मक्का, गहत, सरसों, उड़द और भट्ट के बीजों को रिंगाल की टोकरी में रोपा जाता है।
फिर 10 दिन बाद इन्हें काटकर घर का मुखिया इनकी पूजा करते हैं,जिसे हरेली पतीसना के नाम से जाना जाता है. इसके बाद भगवान को चढ़ाया जाता है. फिर घर की बूजुर्ग महिला सभी सदस्यों को यह हरी घास कान के पीछे रखती हैं. यह रखते हुए गीत गाने की भी परंपरा है।

विकास गर्ग ने आगे कहा हरेला पर्व साल में तीन बार मनाया जाता है, पहला चैत्र माह में, दूसरा श्रावण माह में और तीसरा अश्विन माह में. हरेला का मतलब है हरियाली. उत्तराखंड में गर्मियों के बाद जब सावन शुरू होता है, तब चारों तरफ हरियाली नजर आने लगती है, उसी वक्त हरेला पर्व मुख्य रूप से मनाया जाता है. यह पर्व खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है, जिसे उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. हरेला लोकपर्व जुलाई के महीने में मनाया जाता है, जिससे 9 दिन पहले मक्‍का, गेहूं, उड़द, सरसों और भट जैसे 7 तरह के बीज बोए जाते हैं और इसमें पानी दिया जाता है. कुछ दिनों में ही इसमें अंकुरित होकर पौधे उग जाते हैं, उन्हें ही हरेला कहते हैं. इन पौधों को देवताओं को अर्पित किया जाता है. घर के बुजुर्ग इसे काटते हैं और छोटे लोगों के कान और सिर पर इनके तिनकों को रखकर आशीर्वाद देते हैं।

The post हरेला पर्व पर नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6/feed/ 0
ई- स्कूटर में आग लगने से हड़कंप https://uksahara.com/%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc/ https://uksahara.com/%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc/#respond Thu, 28 Apr 2022 06:26:25 +0000 https://uksahara.com/?p=28007 (संवाददाता Uk sahara) नई दिल्ली। भारत में पिछले एक महीने में ई-स्कूटरों में आग लगने...

The post ई- स्कूटर में आग लगने से हड़कंप first appeared on .

]]>
(संवाददाता Uk sahara)

नई दिल्ली। भारत में पिछले एक महीने में ई-स्कूटरों में आग लगने के 7 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में ई-स्कूटरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देश में कई स्टार्टअप ई-स्कूटर के बाजार में अपने टू-व्हीलर बेच रहे हैं। आंध्र प्रदेश में 23 अप्रैल को इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में धमाके के बाद फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ई-स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और ग्राहकों के मन में इन्हें लेकर शंकाएं पैदा होने लगी हैं। आग लगने की घटना सिर्फ एक कंपनी में ही नहीं, बल्कि ओला, ओकीनावा, बूम मोटर्स, जितेंद्र इलेक्ट्रिक और प्योर कंपनियों के ई-स्कूटरों में हो चुकी है। इसके चलते ओला और ओकीनावा जैसी कंपनियों ने अपने ई-स्कूटर को वापस मंगाया है।

The post ई- स्कूटर में आग लगने से हड़कंप first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc/feed/ 0
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की शिष्टाचार https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80/ https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80/#respond Tue, 05 Apr 2022 09:13:29 +0000 https://uksahara.com/?p=27876 (संवाददाता Uk sahara) दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी...

The post मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की शिष्टाचार first appeared on .

]]>
(संवाददाता Uk sahara)

दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की।

The post मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की शिष्टाचार first appeared on .

]]>
https://uksahara.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80/feed/ 0