एक्ट्रेस संभावना सेठ की अचानक तबीयत बिगड़ी

इस समय ना जाने कैसे हालात हो गये हैं कि जहां देखों वहां से कुछ अच्छा नहीं सुनाई दे रहा हैं। खासतौर से सिनेमा इंडस्ट्री को इस समय न जाने किसकी नजर लग गयी हैं। हाल ही में सिनेमा ने अपने दो दिग्गज कलाकारों को खोया हैं। अब खबर आ रही हैं कि भोजपुरी और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद संभावना को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। संभावना  की तबीयत खराब होने की जानकारी उनके पति अविनाश द्विवेदी ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दोस्तो संभावना की तबीयत रात में ज्यादा बिगड़ने का कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। कुछ देर बार सुबह 5 बजे के लगभग डॉक्टर ने उन्हें भेज घर भेज दिया था। इसी बीच संभावना सेठ की तबीयत फिर से खराब हो गई है। दोबारा हॉस्पिटल जाने की वजह से आज संभावना सेठ व्लॉग का हिस्सा नहीं बन पाएगी। तबीयत आखिर कैसे खराब हुई या संभावना को क्या समस्या है इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं। संभानवा ने कई टीवी शो और भोजपुरी फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, टेलीविजन टॉक शो होस्ट और यूट्यूब व्लॉगर भी हैं साथ ही वह बॉलीवुड में एक आइटम गर्ल के रूप में दिखाई पड़ चुकी हैं। वह 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस में एक प्रतियोगी थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *