पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुo लूट की घटना में शामिल 02 ओर अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,

पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुo लूट की घटना में शामिल 02 ओर अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,

देहरादून। दिनांक 07/11/2026 को वादी राजेश कुमार सोनी पुत्र धज्जा राम, निवासी हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून के प्लॉट के सौदे के सम्बन्ध में 14 लाख रुपये लेने जाने के दौरान उनके साथी दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ इंद्रेश हॉस्पीटल के पास कुछ युवकों द्वारा उनसे मारपीट करने तथा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाने के संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-859/26 धारा 115(2), 310(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 09/11/26 को लूट की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों (1) सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, (2) जसमीत सिंह, (3) शक्ति सिंह को घटना में लूटे गए 1,50,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार तथा दिनांक 10/11/26 को (4)- कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव व (5)- सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू पुत्र फिरोज अख्तर को गिरफ्तार किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। अभियुक्त घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संबंध में सुराग रसी/पतारसी एवं सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई । फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 10/11/2026 को घटना में शामिल फरार चल रहे अन्य 02 अभियुक्तों (1)सिद्वान्त बडोनी पुत्र भारतभूषण को घटना में लूटे गए 40 हजार रुo के साथ तथा (2)दीपक सिंह शेखावत पुत्र बिहार सिहं को घटना में लूट गए 42 हजार रुo के साथ गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में प्रकाश में आए सभी तथ्यों/पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रकरण में अब तक पुलिस द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 03 लाख 02 हजार/- रुपये बरामद किए गए हैं।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त-
(1)-सिद्वान्त बडोनी पुत्र भारतभूषण, निवासी 391 खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष

(2)-दीपक सिंह शेखावत पुत्र बिहार सिहं, निवासी 14 एमडीडीए काँलोनी लक्ष्मण चौक देहरादून, उम्र 25 वर्ष

बरामदगी-
1- अभियुक्त सिद्वान्त बडोनी से (40 हजार रुo)
2- अभियुक्त दीपक सिंह शेखावत से (42 हजार रुo)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *