देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानतीय वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन में कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 20.10.2026 को 01 वारंटी को गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारंटी का विवरण:

विनीत शाही पुत्र तेज बहादुर, निवासी- 74 डाकरा, निकट दुर्गा मंदिर, देहरादून, उम्र- 50 वर्ष।

संबंधित वाद संख्या:

3161/19 धारा 138 एन.आई. एक्ट

पुलिस टीम:
1. उ0नि0 पंकज महिपाल
2. कां0 1410 केदारनाथ गोस्वामी
3. कां0 1759 सर्वेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *