भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह नागर में किया संबोधित
शामली। शामली पहुंचने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नगर का कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा मैं नहीं बल्कि सभी भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र अध्यक्ष बने हैं, सभी कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है, 2027 विधानसभा का चुनाव नजदीक है, शामली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाना है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की रीड होते हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष है। नवाब सिंह नागर ने कहा कि वर्तमान में 2027 का विधानसभा चुनाव सर पर है, सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले और शामली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाएं। उन्होंने कहा कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में और प्रदेश में परम आदरणीय जन प्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आज प्रदेश विकास के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रहा है। आज अगर शामली जैसे छोटे जिले की भी बात की जाए तो शामली जिले में भी हजारों करोड रुपए की विकास की परियोजनाएं निरंतर कार्य कर रही हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकास के साथ साथ सभी योजनाओं को गरीबों के कल्याण हेतु शुरू की है और वर्तमान समय में देश व प्रदेश का आम जनमानस उन योजनाओं का लाभ ले रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप व संचालन जिला महामंत्री मानव संगल ने किया।
कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, एमएलसी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, हरीश ठाकुर, प्रदीप सैनी, तेजेंद्र निर्वाल, प्रमोद सैनी आट्टा, रमेश गौड कश्यप, पवन तरार, सतेंद्र तोमर, मृगांका सिंह, योगी डॉक्टर गौतमनाथ, अनिल चौहान, भूपेंद्र शर्मा, राजेश मलिक, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, अभय तोमर, सुरेश पाल कश्यप, अरविंद संगल, कमल बसंल, पंकज गुप्ता, वरुण चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।