ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 लाख की स्मैक के साथ 20 साल का तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 28-06-26 को मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे से 01 अभियुक्त गोविन्द पुत्र हरपाल को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 6.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0 110/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम-पता अभियुक्त
(1)- गोविन्द पुत्र हरपाल निवासी कमलदास कुटीया कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
बरामदगी: 6.55 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
(1)- उ0नि0 कविन्द्र राणा
(2)- हे0का0 कुलवीर
(3)- का0 सुनील