रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड,एक्शन में दून पुलिस,रात भर चला ऑपरेशन नाइट वॉच

रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड,एक्शन में दून पुलिस,रात भर चला ऑपरेशन नाइट वॉच

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह की शुरुआत खूनी खेल से हुई थी। जेन जी क्लब में बिल को लेकर हुई लड़ाई सड़क पर सरेआम अंधाधुंध फायरिंग और एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की मौत पर खत्म हुई थी. देखते ही देखते ये खबर देश भर की सुर्खियां बन गई थी. लोगों ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए।

इसके बाद दून पुलिस ने निर्धारित समय के बाद भी खुलने वाले क्लब, बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए. ऑपरेशन नाइट वॉच’ देर रात तक चला. इस दौरान 2 बार संचालकों के खिलाफ निर्धारित समय के बाद भी बार खुले रखने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में 11 लोग गिरफ्तार किए गए. 3 संदिग्ध व्यक्ति भी इस दौरान पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *