विधानसभा सत्र कार्यवाही,सत्र के दौरान अल्पसूचित प्रश्नों एवं तारांकित प्रश्नों को सदन में उठाया गया
गैरसैंण । विधानसभा सत्र प्रातः 11:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। सत्र के दौरान अल्पसूचित प्रश्नों एवं तारांकित प्रश्नों को सदन में उठाया गया, जिन पर संबंधित मंत्रियों द्वारा उत्तर दिए गए।
इसके उपरांत नियम 300 के अंतर्गत प्राप्त 07 सूचनाओं को स्वीकार किया गया। साथ ही नियम 58 के अंतर्गत 05 सूचनाओं तथा नियम 310 की एक सूचना, जिसे नियम 58 में परिवर्तित किया गया, पर सदन में चर्चा हुई।
इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026–27 के आय-व्ययक (सामान्य बजट) पर माननीय नेता प्रतिपक्ष द्वारा चर्चा जारी रखी गई। इस दौरान अन्य सदस्यों ने भी बजट से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। सामान्य बजट पर चर्चा आज भी जारी रहेगी।
इसके अतिरिक्त 02 सूचनाओं को नियम 53 के अंतर्गत स्वीकार किया गया।
अंत में, सायं 7:35 बजे अध्यक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।