जीआरपी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से लापता नाबालिक बालिका को मिलवाया उसके परिजनों से
हरिद्वार। एसपी जीआरपी अरुणा भारती के दिशा-निर्देशन में उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत गुमशुदा वालक/बालिकाओं/महिला/पुरूषों की सकुशल घर वापसी के आदेश के अनुपालन में टीम का गठन किया गया।
दिनांक 04.02.2026 को थाना जीआरपी देहरादून पर संदीप मण्डलोई द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिक भांजी दिनांक 29.01.2026 को अपने घर इंदौर से बिना बताये कही चली गयी है । जिसके गुम हो जाने के सम्बन्ध में दिनांक 29.01.2026 को जिला इंदौर देहात थाना बेटमा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी देहरादून द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालिका के मामा द्वारा नाबालिक बालिका की फोटो व अन्य जानकारी थाना जीआरपी को उपलब्ध करायी गयी जिस जानकारी को कर्म0गणों को अवगत कराते हुये नाबालिक बालिका की तलाश हेतु निर्देशित किया गया । रेलवे स्टेशन देहरादून पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी में नियुक्त कर्म0गणों द्वारा नाबालिक बालिका की तलाश की गयी तथा गुमशुदा नाबालिक बालिका को रेलवे स्टेशन देहरादून से सकुशल बरामद किया गया। जिसकी बरामदगी की सूचना उसके परिजनों व थाना बेटमा इंदौर म0प्र0 के सम्बन्धित विवेचक को दी गयी।
दिनांक 05.02.2026 को नाबालिक बालिका के पिता व अन्य परिजन थाना आये व बालिका की पहचान अपनी पुत्री के रुप में कि गयी जिसके उपरान्त थाना बेटमा मुकदमा उपरोक्त के विवेचक को बालिका की सुपुर्दगी की जानकारी दी गयी। जीआरपी देहरादून पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से लापता नाबालिक बालिका को उसके पिता के सुपुर्द किया गया । जिनके द्वारा थाना जीआरपी देहरादून की भूरी-भूरी प्रसंशा कर आभार व्यक्त किया गया।
पंजीकृत मकदमे का विवरण
मु0अ0सं0 67/2026 धारा- 137(2)BNS थाना बेटमा, इंदौर, मध्यप्रदेश ।
टीम थाना जीआरपी देहरादून
(1) राजीव कुमार चौहान – प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी देहरादून
(2) नरेन्द्र सिंह –अपर उ0नि0 थाना जीआरपी देहरादून
(3) संजय बुटोला – हे0कानि0 थाना जीआरपी देहरादून (4) जितेन्द्र कुमार – कानि0(ऑपरेशन स्माईल)
(4) मीनाक्षी- म0कानि0 थाना जीआरपी देहरादून