कलियर के मेले में आए जायरीन को आपदा राहत दल के जवानों ने डूबने से बचाया

कलियर मेले में आए जायरीन को आपदा राहत दल के जवानों ने डूबने से बचाया

हरिद्वार। जायरीन रिहान पुत्र नसीम उम्र 22 वर्ष निवासी घंटाघर जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश अपने साथियों के साथ कलियर मेला में आए हुए थे।

दोपहर लगभग 12:10 बजे रिहान गंगनहर में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान अचानक गहराई में चले जाने से वह डूबने लगे।

मौके पर तैनात आपदा राहत दल 40 पीएसी की टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई।पुलिस ने साहस एवं मुस्तैदी दिखाते हुए त्वरित रेस्क्यू कर उक्त युवक को डूबने से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *