पौड़ी । उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया. 32 साल के युवक जितेंद्र सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने आखिरी वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को मौत का जिम्मेदार बताया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना से गांव में शोक और आक्रोश है, जबकि भाजपा ने आरोपी को सभी पदों से हटा दिया है।
उत्तराखंड के पौड़ी में तलसारी गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई, जब 32 साल के जितेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया और सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया. मृतक जितेंद्र ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है. इसमें उसने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया