धरासू पुलिस ने चन्द घण्टों के अन्दर किया चोरी का खुलासा
देहरादून। गत रात्रि में नागणी धनपुर निवासी वादी मदन भण्डारी द्वारा थाना धरासू पर आकर बनचौरा रोड पर स्थित अपने स्टोन क्रेशर से 1मोटर, 3 हार्स पावर थ्री फेस, 1कनवियर रोलर, 1 बैल्ट व्हील, 1 बैरिंग व अन्य सामान चोरी हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना धरासू पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी की धारा 380 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को चोरी के खुलासे व अभियुक्त की तुरन्त गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये,पुलिस उपाधीक्षक धरासू, प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू की देखरेख में धरासू पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसी सुरागरसी करते हुये मात्र 15 घण्टे के भीतर चोरी का खुलासा कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले रविन्द्र राणा व अक्षय पंवार नामक 2 युवकों को 18.09.2023 को बनचौरा रोड, कान्दला बैण्ड से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकरी की जा रही है।