चोरी के मोबाईल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के मोबाईल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। चौकी लक्ष्मणचौक थाना कोतवाली नगर पर वादी विजय कुमार साहनी पुत्र जुचू साहनी निवासी छबील बाग कॉवली रोड कोतवाली नगर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनॉक 09-09-2023 को प्रातः के समय उनके ऑगन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका एक मोबाईल फोन इनफिनिक्स कम्पनी चोरी कर लिया है, सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर अविलम्ब मु0अ0सं0 403/23 धारा 379 भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी।

उक्त चोरी के सम्बन्ध में उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पु0अधी0 जनपद देहरादून द्वारा घटना कारित करने वाले अज्ञात अभि0 की शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी मोबाईल की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्गत आदेशों/निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा चौकी लक्ष्मणचौक कोतवाली नगर पर पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर चोरी का अनावरण हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किए गए। गठित टीम द्वारा अपेक्षानुरूप कार्यवाही करते हुए दिनॉक 10.09.23 की सायं को गोविन्दगढ से खुडबुडा सडक मार्ग पर अभि0 बंटी सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी 16 कॉवली रोड थाना कोतवाली नगर उम्र-19वर्ष को चोरी का मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभि0 ने बताया कि वह चार-पॉच सालों से स्मैक पीने का आदी है, नशे की लत को पूरा करने के लिए घूम-घूमकर लोगों का सामान उठा लेता है व बेचकर पैसे लेकर नशा करता है, अभि0 के परिजनों ने भी अभि0 से स्वयं को त्रस्त होना बताया।

माल मुकदमाती बरामद होने पर अभियोग में धारा 411 भा.द.वि. की वृद्धि कर अभि0 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहॉ से अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

बंटी सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी 16 कॉवली रोड लक्ष्मणचौक थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र-19वर्ष,बरामदगी विवरण
एक अदद मोबाईल फोन इनफिनिक्स कम्पनी।पुलिस टीम,उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा,हे0कॉ0 404 राजेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *