डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए जारी रहा नगर निगम का सघन फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव का वृहद अभियान

डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए जारी रहा नगर निगम का सघन फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव का वृहद अभियान

देहरादून। नगर निगम की टीम ने आज 32 वार्डों में वृहद फाॅगिंग अभियान चलाया जिसमें 05 बडे वाहन तथा 100 छोटी मशीनों का प्रयोग किया गया। इस फाॅगिग अभियान के तहत आज वार्ड 44 पटेल नगर पश्चिम
71 पटेल नगर पूर्व
76 निरंजनपुर
77 माजरा
85 मथुरा वाला
37 वसंत विहार
38 पंडितवाड़ी
39 इंदिरा नगर
40 सीमा द्वार
41 इंदिरापुरम
49 भगत सिंह कॉलोनी
51 वाणी विहार
54 अजबपुर
69 रीता मंडी
70 लकी बाग
80 रेस्ट कैंप
56 धरमपुर में सघन फाॅगिंग की गयी।

नगर निगम की टीम ने 8 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीन से 10 वार्डों में नालियों, नालों के साथ ही ऐसी सभी चिन्हित जगहों में लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया जहां डेंगू के लार्वा पाये जाने की सम्भावनायें थी। इन वार्डों में वार्ड सं0-46 अधोईवाला, वार्ड सं0-71 पटेल नगर पूरब, वार्ड सं0-10 डोभाल वाला, वार्ड सं0-06 दूनविहार, वार्ड सं0-68 चकतुनवाला, वार्ड सं0-80 रेस्टकेम्प, वार्ड सं0-88 मेहूवाला 1, वार्ड सं0-23 खुडबूडा, वार्ड सं0-42 कांवली, वार्ड सं0-34 गोविन्दगढ है।

नगर निगम की 12 टीमों ने 12 सेक्टर अधिकारी के नेतृत्व में डेंगू लार्वा का चैकिंग अभियान चलाते हुए कुल 18 स्थानों से डेंगू के लार्वा नष्ट किये तथा 22900रू- का चालान वसूला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *