परचून का सामान चोरी करने वाला ई-रिक्शा चालक चोरी के माल सहित गिरफ्तार

परचून का सामान चोरी करने वाला ई-रिक्शा चालक चोरी के माल सहित गिरफ्तार

देहरादून। बीती 03-09-2023 को वादी विरेन्द्र सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी लोअर नत्थपुर थाना रायपुर देहरादून के द्वारा कोतवाली नगर पर तहरीर दी गयी कि दिनाँक 02-9-23 को दोपहर करीब 2.00 बजे उनके द्वारा हनुमान चौक से परचून का करीब 1 लाख रुपये का सामान खरीद कर 6 नम्बर पुलिया रिंग रोड देहरादून तक ले जाने हेतु एक ई-रिक्शा चालक से बात कर ई-रिक्शा में सामान लोड किया किन्तु ई-रिक्शा चालक बीच रास्ते से ही पूरा सामान लेकर गायब हो गया।जिसे वादी द्वारा काफी ढूंढा गया परन्तु ई-रिक्शा चालक का कोई पता नही चला।उक्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवालीनगर देहरादून पर मु0अ0सं0-387/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात ई-रिक्शा चालक पंजीकृत किया गया।

घटना के सम्बन्ध में जनपद के उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया।जिस पर दलीप सिंह कुँवर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा थाना क्षेत्र में हुयी चोरी की उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।जिस पर सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर व नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा वादी से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें वादी द्वारा जिस ई-रिक्शा में परचून का सामान लोड किया गया था को चिन्हित किया गया तथा ई-रिक्शा की तलाश हेतु स्मार्ट सिटी/कन्ट्रोल रुम/लोकल सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया तो ई-रिक्शा चालक सामान को पार्क रोड की ओर ले जाते हुए दिखायी दिया।

जिस पर पार्क रोड/ जीएमएस रोड/कांवली रोड क्षेत्र में उक्त ई-रिक्शा की तलाश मुखबीर मामूर किये गये।उपरोक्त अथक प्रयासों से दिनाँक 4-9-2023 शाम को मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले अभियुक्त को कांवली रोड पर स्थित एक खाली प्लाट में बनी झोपडी से चुराये हुये सम्पूर्ण परचून के माल व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के साथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *